फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नौ:लाख की शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

नौ:लाख की शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नौ:लाख की शराब बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार
आजमगढ़। अवैध शराब कारोबार जिले में रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे जिले में अवैध शराब का धंधा जोरों पर संचालित हो रहा है। अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने को लेकर चल रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को तरवां थाना, स्वाट टीम और आबकारी विभाग की टीम ने टेहुंवा खास गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए तो वहीं भारी मात्रा में गैर प्रांत की शराब भी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी विभाग और तरवां थाने की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को टेहुंवा खास गांव निवासी फिरतु यादव के ट्यूबवेल पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान ट्यूबवेल के कमरे से 36 पेटी पार्टी स्पेशल हिवस्की और 135 पेटी क्रेजी रोमियो हिवस्की बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके से मिंटू यादव और विक्की यादव पुत्रगण फिरतु यादव और कंसा यादव पत्नी राम निहोरी यादव निवासीगण टेहुंवा खास थाना तरवां को पकड़ने में भी सफलता पायी। वहीं मुख्य कारोबारी रणधीर यादव पुत्र राम निहोरी यादव मौके से भागने में सफल रहा। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद शराब गैर प्रांत की है और इसे अवैध रूप से जिले में लाकर पूरे क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। काफी दिनों से इस अवैध शराब के बिक्री की सूचना थी और पुलिस और आबकारी विभाग बिक्री करने वालों को धर दबोचने में जुटी हुई थी। एसपी रविशंकर छवि ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा किया है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed