फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में जल मरी विवाहिता

संदिग्ध परिस्थितियों में जल मरी विवाहिता

Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में जल मरी विवाहिता
आजमगढ़। कंधारपुर क्षेत्र के जमुआ हरिरामपुर गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हालातों में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान दूसरे दिन गुरुवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के संबंध में महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृत महिला अंतिमा शुक्ला (25) पत्नी संदीप शुक्ला कंधरापुर क्षेत्र के जमुआ हरिरामपुर गांव की निवासी थी। कंधरापुर क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी सुरेश की बेटी थी। करीब एक वर्ष पूर्व अंतिमा की शादी संदीप से हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए बुधवार की रात बेटी को जलाकर मार डाला। कंधरापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि मरने से पूर्व अंतिमा जिला अस्पताल में बयान दिया कि उसके पति उसे परेशान नहीं करते थे। बल्कि सास अंजली देवी किसी न किसी बात पर झगड़ा करती थी। बुधवार की रात भी अंतिमा और उसकी सास के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह स्वयं को आग लगा दी। घटना के बाद विवाहिता को उसके पति और ससुर रामअवतार शुक्ला ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पति संदीप शुक्ला, ससुर रामअवतार और सास अंजली देवी के विरुद्ध हत्या का मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed