फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भू- अभिलेखों में गड़बड़ी कर ग्राम समाज की जमीन पर जमाया कब्जा

भू- अभिलेखों में गड़बड़ी कर ग्राम समाज की जमीन पर जमाया कब्जा

Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भू- अभिलेखों में गड़बड़ी कर ग्राम समाज की जमीन पर जमाया कब्जा
आजमगढ़। जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हर तहसील में सरकारी और ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जे का मामला प्रकाश में आ रहा है। अब सगड़ी तहसील के शिवपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिलाधिकार चंद्रभूषण के निर्देश पर जनपद में कराई जा रही अभिलेखों की जांच के दौरान एक से बढ़कर एक मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इसी जांच के क्रम में सगड़ी तहसील के शिवपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अभिलेखों में गड़बड़ी कर अपना नाम दर्ज कराने का मामला प्रकाश में आया। कब्जे का मामला प्रकाश में आने बाद एसओसी पीके राय ने सीओ सगड़ी से शिवपुर गांव में 40 एकड़ भूमि पर हुए कब्जे की जांच कराई गई। जांच के दौरान यह यह बात सामने आई कि गांव के कुछ लोगों ने भू अभिलेखों में गड़बड़ी कर ग्राम समाज की जमीन पर अपना नाम दर्ज करा लिया गया है। नाम दर्ज कराने के बाद यह लोग जमीन के फर्जी खातेदार बन बैठे थे। एसओसी ने तत्काल इन लोगों के नामों को ग्राम समाज के खाते से निरस्त करते हुुए उसे ग्राम समाज के खाते में दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने इस मामले में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के शिवपुर गांव में 40 एकड़ ग्राम समाज की जमीन थी। जिसे अभिलेखों में हेराफेरी कर कुछ लोगों ने अपने नाम दर्ज कराकर कब्जा जमा रखा था। उक्त जमीन को उनके कब्जे से खाली कराने के साथ ही जमीन को वापस ग्राम समाज के खाते में दर्ज कर दिया गया है। साथ ही कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीके राय, एसओसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed