फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 14 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
आजमगढ़। पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद छह पशु तस्करों को पकडने में सफलता पाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए 12 मवेशी भी बरामद किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि मवेशी चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। जिसे देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। इसी के तहत बरदह थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर दो वाहनों में मवेशी लाद कर मुहम्मदपुर की तरफ जा रहे है। इस सूचना पर उन्होंने पीछा करने के साथ ही एसओ गंभीरपुर को भी सूचना दे दी। मुहम्मदपुर तिराहे पर एसओ गंभीरपुर ने पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो पशुतस्कर अपने वाहन से पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास करनते हुए भागने लगे। इसके बाद भी पुलिस टीम पीछे लगी रही। कुछ दूरी पर मंगई नदी पुलिया पर एसओ रानी की सराय घेराबंदी किए हुए थे। जिस पर पशुतस्कर वाहन रोक कर पैदल ही भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने छह पशु तस्करों को पकड़ लिया। जिसमें मो. सुहैल, इरफान व मिट्ठू पुत्रगण जैनुद्दीन, सुफियान पुत्र गुल्लू अहमद, मो. तक्कू पुत्र मिट्ठू निवासी कोटिला रानी की सराय, मो. सलमान पुत्र तौहिर अहमद निवासी छाऊ थाना गंभीरपुर शामिल है। पशु तस्करों के वाहन टाटा मैजिक की तलाशी लेने पर 12 मवेशी बरामद हुए। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed