{"_id":"5ae216f94f1c1b46098b6ab6","slug":"171524766457-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम नेता ने की इंस्पेक्टर पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआईएमआईएम नेता ने की इंस्पेक्टर पर अभद्र टिप्पणी
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उल्लेखनीय कार्य करने के बदले मेें डीजीपी से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले सरायमीर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामनरेश यादव के विरुद्ध एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जमई ने सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी किया। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर कलीम जमई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि टिप्पणी करने वाला आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
प्रभारी निरीक्षक सरायमीर रामनरेश यादव की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक सरायमीर क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव निवासी कलीम जमई पुत्र अब्दुल अजीज ने फेसबुक पर लिखा है ‘एसओ सरायमीर थाने में दलाल के आने से बहुत मगन होते हैं, लेकिन अगर किसी लाचार की मदद के लिए कोई नेता चला जाए तो आग बबुला हो जाते हैं। क्योंकि वह उन्हें धन नहीं देगा’ उससे मेरे मान सम्मान एवं क्षेत्र में प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की गई। कलीम जमई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह अपराध जगत में सदैव संलिप्त रहता है। इस तरह की टिप्पणी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।