{"_id":"5ac90c934f1c1bb5618b62ca","slug":"171523125395-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"और दूसरे दिन गायब हो गई बदमाश की पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
और दूसरे दिन गायब हो गई बदमाश की पिस्टल
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वसिरहां मोड़ पर शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे दुकानदार को लूटने के उद्देश्य से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पीछा किया। इस दौरान बदमाश बाइक न रोकने पर गोली मारने के लिए पिस्टल निकाली। दुकानदार की बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई बल्ले से बदमाशों पर हमला किया और बदमाश की पिस्टल गिर गई। साथी का असलहा नीचे गिरने पर दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक ने उसे गोली मार दी और पीठ में गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। गांव वालों का कहना है कि बदमाश की गिरी हुई पिस्टल पुलिस को सौंप दी गई। जबकि पुलिस का कहना है कि पिस्टल गिरी जरुर थी, लेकिन कहां गायब हो गई। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पिस्टल की तलाश की जा रही है। पुलिस दुकानदार के भाई की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव निवासी शाहिद पुत्र अबुसालेह की बिंद्राबाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसके साथ उसका भाई तारिक भी मौजूद था। दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। बाइक शाहिद चला रहा था। उसके पास दुकान का डेढ़ लाख रुपया भी था। जैसे ही दोनों भाई वसिरहां मोड़ के समीप पहुंचे कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश इनका पीछा करने लगे। बदमाशों को पीछे लगा देख दुकानदार बंधु बाइक की गति और तेज कर दिए। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश इन्हें ओवरटेक कर पास पहुंचे और पिस्टल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। इतने में तारिक ने बल्ले से बदमाशों पर हमला किया और चोट लगने परश उसकी पिस्टल नीचे गिर गई। उधर साथी का शस्त्र गिरने के बाद पीछे चल रहे दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश बाइक की गति तेज करते हुए दुकानदार के करीब पहुंचे और तमंचे से गोली मार दी। गाली तारिक के पीठ में लगने से वह घायल हो गया। उधर गोली की आवाज और घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उस तरफ दौड़े, भीड़ आते देख बदमाश फरार हो गए। घायल तारिक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत में सुधार बताया जा रहा। इनका डेढ़ लाख रुपये भी बच गए। गांव वालों का कहना है कि बदमाशों की पिस्टल उन्होंने पुलिस को सौंप दी। जबकि थानाध्यक्ष गंभीरपुर प्रदीप चौधरी का कहना है कि पिस्टल हमें नहीं मिली। उसे खोजा जा रहा। घटना के संबंध में शाहिद ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पिस्टल गिरने की जानकारी है, लेकिन वह पिस्टल कहां और किसके पास है। इस विषय में हमें कुछ नहीं पता। चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। - मो. अकमल खां, सीओ सदर