फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हवा में गोली चला कोतवाल ने बचाई जान

हवा में गोली चला कोतवाल ने बचाई जान

Tue, 03 Apr 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
हवा में गोली चला कोतवाल ने बचाई जान
आजमगढ़। सडक़ पर उतरे दलित संगठनों को लेकर भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन करते हुए सगड़ी तहसील मुख्यालय पहुंचे। अभी एसडीएम या तहसीलदार इनका ज्ञापन लेने के लिए तहसील से बाहर आते कि उपद्रवी बाहर तोड़फोड़, आगजनी करते हुए हंगामा करने लगे। विवाद शांत कराने पहुंचे कोतवाल जीयनपुर को घेर लिया। भीड़ को हमलावर होते देख कोतवाल ने फायर कर अपनी जान बचाई। इसके बाद उपद्रवी तहसील में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। हालांकि बाद में भारी भरकम फोर्स आने के बाद उपद्रवी फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल जीयनपुर मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे और सबसे पहले आजमगढ़ बाजार को जबरन बंद करा दिया। इसके बाद लोगों का हुजूम जीयनपुर कस्बा में पहुंचा। बाजार के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद नहीं कर रहे थे। बावजूद इसके लोग इनकी दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। इस बात पर बाजार में विवाद जरूर हुआ, लेकिन मामला शांत हो गया और भीड़ तहसील की तरफ चल दी। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस भी इनके साथ हो ली। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सगड़ी तहसील गेट पर पहुंचते-पहुंचते इनकी संख्या इतनी बढ़ गई कि सडक़ जाम हो गया। पुलिस के लोग इन्हें सडक़ से हटने को कहते हुए एसडीएम को बुलाने चले गए। इस दौरान कोतवाल भीड़ के बीच में थे। अभी तहसील का कोई अधिकारी इनके पास पहुंचता कि पीछे से कार्यकर्ता हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगे। उधर कोतवाल भीड़ के बीच घिर जाने के बाद बचने के लिए फायरिंग किया। जवाब में उपद्रवियों की तरफ से भी फायरिंग की गई। हालांकि गोली चलाकर कोतवाल भीड़ से बाहर निकल गए और बेकाबू लोग तहसील परिसर में घुसकर तोडफ़ोड़ करने लगे। इस दौरान तहसीलदार, कोतवाल सहित अन्य के वाहन को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed