{"_id":"5a0349134f1c1bdb538bbcf1","slug":"171510164755-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, 14 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, 14 घायल
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव में बुधवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरैया में इलाज चल रहा है।
घायल होने वालों में एक पक्ष से बिरजू (70), कन्हैया (38), मेवा (29), अभिषेक (17), पुनिता (34), सरोजा देवी (40), मनीषा (14), सीमा (30), अमरनाथ (25) तथा दूसरे पक्ष से विमला देवी (55), लालमती (7), विनीता (25), सविता (48), लालमती (60) का नाम शामिल है। यह सभी रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव के निवासी हैं। बुधवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के समक्ष ही दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। जिसमें यह लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद डायल 100 की पुलिस किसी तरह से मामले में बीच बचाव कर मामला शांत कराई। साथ ही सभी घायलों को सीएचसी हरैया भेजवा दिया। जहां इनका इलाज चल रहा है।