फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिकअप से कुचलकर दो दुकानदारों की मौत

पिकअप से कुचलकर दो दुकानदारों की मौत

Sat, 18 Aug 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 18 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पिकअप से कुचलकर दो दुकानदारों की मौत
death
बलरामपुर। बिलरियागंज कस्बा के पास गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे अनियंत्रित पिकअप से कुचलकर दो दुकानदारों की मौत हो गई। दोनों अपनी दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


मृत महेश (35) पुत्र सुभाष और गुलाब (50) पुत्र स्व. नेब्बत बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव के रहने वाले थे। महेश बिलरियागंज बाजार में सब्जी की दुकान किया था। जबकि गुलाब की पान की दुकान थी। दोनों एक ही गांव का होने की वजह से अक्सर साथ आते और जाते थे।
विज्ञापन


गुरुवार की रात दुकान बंद कर दोनों पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही बिलरियागंज कस्बे से बाहर निकले कि तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महेश का परीक्षण कर डाक्टर ने तुरंत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गुलाब का इलाज के दौरान रात एक बजे के करीब मौत हो गई। महेश दो बेटा और एक बेटी का पिता था। जबकि गुलाब तीन बेटा और चार बेटियों का पिता था। गांव में एक साथ दो लोगों की मौत होने से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed