फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जलने के नौ दिन बाद युवती की मौत

जलने के नौ दिन बाद युवती की मौत

Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जलने के नौ दिन बाद युवती की मौत
सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध पर जलाई गई युवती की घटना को नौ दिन बाद रविवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवती को उसके प्रेमी और उसके मां-बाप ने मिलकर जलाया था। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना के दूसरे दिन ही पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती दो भाई और छह बहनों में चौथे नंबर पर थी। वह अपने पड़ोसी युवक अनुज से प्रेम करती थी। 11 मई को युवती की मां गांव के एक व्यक्ति के घर आयोजित शादी में गई थी। जबकि उसके पिता और भाई किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। युवती घर में अपनी भाभी और अन्य छोटे बच्चे के साथ मौजूद थी। घरवालों का आरोप है कि रात करीब 10 बजे अनुज छत के रास्ते युवती के घर में गया और उसे जबरन अपने घर में उठा ले गया। वहां ले जाकर छेडखानी करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया। तभी अनुज के मां-बाप वहां आ गए। इस दौरान युवती और अनुज के घरवालों से विवाद हुआ। इससे नाराज होकर अनुज आदि ने युवती पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। युवती के बयान के आधार पर उसके पिता ने दूसरे दिन सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस अनुज के पिता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अनुज और उसकी मां अभी भी फरार है। उधर, घटना के बाद से झुलसी युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है। दो फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed