फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लूट और हत्या में उलझी हुई है पुलिस

लूट और हत्या में उलझी हुई है पुलिस

Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लूट और हत्या में उलझी हुई है पुलिस
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित पूजा इंडेन गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव की हत्या और उसके गोदाम से लूट के मामले में तीसरे दिन मंगलवार तक पुलिस यह तय नहीं कर पाई थी कि यह लूट है या फिर रंजिशन हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक बदमाश का चेहरा साफ दिख रहा है, जबकि अन्य दो के चेहरे स्पष्ट नहीं हो पा रहा। एसपी अजय कुमार साहनी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए देवगांव कोतवाली में तैनात पूर्व के थानाध्यक्षों को जांच टीम में शामिल किया है। टीम पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा गांव निवासी भूपेंद्रनाथ यादव की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव में ससुराल थी। ग्राम प्रधान भूपेंद्र का जहां गांव में ईंट-भट्ठा था, वहीं लालगंज बाजार में पूजा इंडेन गैस एजेंसी थी। लालगंज नहर पर एजेंसी की आफिस और नहर की पटरी पर ही पश्चिम तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर रेतवां चंद्रभानपुर गांव में गोदाम है। रविवार की शाम बदमाशों ने गोदाम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 97 हजार 200 रुपये लूट लिए वहीं आफिस में पहुंचकर भूपेंद्र की हत्या कर दी। इस दौरान एजेंसी पर मौजूद लोगों से हाथापाई के बाद भी बदमाश गोली मारकर भागने में सफल हो गए। उधर घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस घटना के तीसरे दिन यह नहीं स्पष्ट कर सकी कि यह घटना लूट की रही या हत्या की। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या और लूट दोनों बिंदुओं को प्रमुख मानकर काम किया जा रहा, लेकिन सही जानकारी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित चार टीमों के अलावा देवगांव थाने पर तैनात पूर्व के थानाध्यक्षों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed