फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मामूली विवाद में किशोर को मारी गोली

मामूली विवाद में किशोर को मारी गोली

Thu, 25 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में किशोर को मारी गोली
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के जौमा गांव में बुधवार शाम मामूली विवाद को लेकर मनबढ़ युवकों ने किशोर को एयरगन से गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौमा गांव निवासी 16 वर्षीय फरहान पुत्र परवेज बुधवार की शाम अपने घर के पास ही मोबाइल लेकर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही इमरान पुत्र इजहार से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बीच इमरान तैस में आ गया और पास में रखे एयरगन से फरहान पर फायर झोंक दिया। एयरगन की गोली लगने से फरहान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी रामायन सिंह ने बताया कि आरोपी मय एयरगन घर से फरार है। पुलिस उसके भाई को पकड़ कर थाने पर लाई है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed