फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आटो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, चार अन्य घायल

आटो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, चार अन्य घायल

Mon, 27 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आटो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, चार अन्य घायल
अहरौला। थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव स्थित पेट्रोलपंप के पास सोमवार की सुबह ऑटो व बाइक में जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो वहीं आटो सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी अहरौला लाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के बस्ती चकगूलरा गांव निवासी 23 वर्षीया विकास चौरसिया पुत्र सिद्घनाथ चौरसिया सोमवार को बाइक से अपने रिश्तेदार अहरौला के राजाराम चौरसिया के घर आ रहा था। अभी वह अहरौला अंबारी मार्ग पर पखनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे ऑटो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद विकास सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लगभग एक घंटे तक वह खाई में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो भी पलट गई थी। जिससे उसमें सवार लोग भी घायल हो गये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में सवार घायलों 60 वर्षीया गुलहा देवी पत्नी रामजीत निवासी सरायअली थाना अहरौला, 25 वर्षीय इंद्रेश कुमार पुत्र रामगरीब निवासी फूलवारी जिला अंबेडकरनगर, ऑटो चालक 40 वर्षीय प्रमोद पुत्र कन्हाई निवासी गोपरी चांदपुर जिला अंबेडकरनगर शामिल रहे। इन्हें तत्काल सीएचसी अहरौला भेजा गया जहां दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने खाई में गिरे विकास के शव को बाहर निकाला और उसके जेब में पड़े आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने पहचान किया और परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बार जैतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने थाने पर लाकर पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed