{"_id":"6acbe3515a1f7327fe05b967","slug":"fir-registered-against-four-persons-in-connection-with-the-boys-death-bijnor-news-c-30-1-smrt1023-185691-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बालक की मौत के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बालक की मौत के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फालोअप
-- -- -- --
-चंदेना कोली में राम बरात के आयोजन दौरान सड़क हादसे में हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तल्हेड़ी बुजुर्ग। चंदेना कोली गांव में सड़क हादसे का शिकार हुए 11 वर्षीय अनुभव का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, इस मामले में मृतक बालक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि शनिवार को गांव में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में राम बरात निकाली जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीण अमित कुमार का 11 वर्षीय बेटा अनुभव भी अन्य बच्चों के साथ झांकी देखने आया था। जब वह सड़क से गुजर रही झांकी वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड से होकर आगे जाने लगा तो उस तरफ दीवार होने के कारण वह दोनों के बीच में फंसकर गंभीर घायल हो गया था। देर रात मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
वहीं, इस मामले में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में हाईवे स्थित पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया था। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक अनुभव के पिता अमित कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक अशोक, प्रमोद, अनिल व राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीओ अमित सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव में रामलीला का आयोजन भी बंद करा दिया गया।