{"_id":"5ce2e5c6bdec2207410e7206","slug":"155837388316-azamgarh-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका से होगी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका से होगी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुंबई में साथ काम करने वाली लड़की को धोखा देकर युवक रविवार की रात को सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव में दूसरी लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर युवती एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो पुलिस ने शादी रोकवा दी। सोमवार को पूरे दिन इस मामले में पंचायत हुई। बाद में लड़की वालों का पूरा खर्च देने की बात पर मामला तय हुआ। मंगलवार को लड़के के परिवार के लोग खर्च दे देंगे। साथ ही प्रेमिका से पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई जाएगी।
सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के पुष्पभावना गांव निवासी शत्रुघ्न चौहान से तय कर दिया। रविवार को शत्रुघ्न अपनी बारात लेकर परानापुर पहुंच गया। द्वारपूजा के समय सिधारी थाने की पुलिस पहुंची और शादी रोकवाते हुए दुल्हे को हिरासत में लेकर थाने चली आई। यहां पता चला कि शत्रुघ्न मुंबई में अपने साथ कंपनी में काम करने वाली युवती से प्रेम करता है और उसके साथ शादी करने का वादा किया था। युवती ने पुलिस के समक्ष सबूत पेश की तो परानापुर गांव के लोग दंग रह गए। साथ ही शत्रुघ्न से अपनी बेटी की शादी तोड़ते हुए पूरा खर्चा मांगा। पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को शत्रुघ्न के घर वाले खर्चा देंगे। इसके बाद उसकी शादी प्रेमिका से कराई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न धोखे से दूसरी लड़की से शादी कर रहा था।