{"_id":"5bb3ba3e867a554f143212e3","slug":"151538505278-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर जवान ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर जवान ने की आत्महत्या
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय डगरा के पास मंगलवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर सेना के जवान ने आत्महत्या कर ली। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस पहचान होने पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव निवासी उमेश चंद यादव (32) पुत्र कांता सीमा सशस्त्र बल का जवान था। वह बहराइच जिले में तैनात था। उसकी भर्ती 2005 में हुई थी। उमेश की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। वह दो बेटों का पिता था। उमेश करीब एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। घर आने पर किसी बात को लेकर उमेश और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को झगड़ा होने के बाद उमेश बाइक लेकर घर से निकला और मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय डगरा के पास पहुंच गया। दिन में साढ़े तीन बजे मऊ की ओर से आजमगढ़ की ओर गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। उमेश अपनी बाइक ट्रैक के किनारे खड़ा कर दिया और जैसे ही ट्रेन आई उसके आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। देखने वालों में एक उमेश का रिश्तेदार था, जिसने उसकी पहचान की। रिश्तेदार ने ही बताया कि उमेश घरेलू कलह से परेशान चल रहा था। पुलिस उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन