फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हाईटेंशन तार की चपेट में आकर खलासी की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर खलासी की मौत

Sun, 09 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर खलासी की मौत
कटानी बाजार। महराजगंज कस्बा में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक ट्रक के खलासी की रविवार की सुबह मौत हो गई। घटना के समय वह ट्रक में लदी सरिया को उतारने के लिए ऊपर चढ़ कर त्रिपाल खोल रहा था। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के सरिया थाना अंतर्गत जमुनिया तारी गांव निवासी सोमर यादव ट्रक चालक है। ट्रक पर उसका पुत्र 20 वर्षीय नंदकिशोर यादव बतौर खलासी काम करता था। सोमर यादव वाराणसी से सरिया लाद कर रविवार की सुबह महराजगंज कस्बा स्थित लौह कारोबारी श्री प्रकाश जायसवाल के यहां पहुंचा। ट्रक श्री प्रकाश के गोदाम के सामने खड़ा था। वहीं ट्रक के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार लटक रहा था। सरिया उतारे जाने के पहले ट्रक पर बंधे त्रिपाल को खोलने के लिए खलासी नंद किशोर ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान वह लटक रहे हाईटेंशन तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया और तेज झटका लगने से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे तत्काल उपचार के लिए कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंखों के सामने पुत्र की मौत से ट्रक चालक सोमर यादव भी बदहवास हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। घटना से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन तार काफी दिनों से लटका हुआ है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसे ठीक नहीं किया। जिसके चलते ही यह घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed