फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार बदमाशों का अब तक नहीं लगा सुराग

फरार बदमाशों का अब तक नहीं लगा सुराग

Mon, 03 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फरार बदमाशों का अब तक नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी नहर की पटरी पर गत दिनों हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका, ना ही पुलिस उसकी पहचान ही कर सकी। वहीं देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास से सर्राफ को अगवा करने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। उसकी पहचान होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। लोग पुलिस पर अंगुली उठा रहे हैं।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी नहर की पटरी पर 14 अगस्त की रात आठ बजे के करीब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 50 हजार का इनामी विजय यादव गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विजय रानी की सराय थाने के जमालपुर भेलखरा गांव का निवासी है। जबकि फरार बदमाश की पुलिस अब तक पहचान नहीं कर सकी। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी एक सराफ 24 जून की रात आठ बजे देवगांव बाजार में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। नरायनपुर नेवादा गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। हालांकि चंद्रभानपुर छावनी के पास सराफ शोर मचाते हुए बाइक से कूद गया। इस दौरान वहां जुटी भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश का पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि फरार उसके दूसरे साथी की पहचान करने के बाद भी पुलिस मौन साधे हुए है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस संबंध में दोनों ही थानाध्यक्षों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed