फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बगैर गोली निकाले ही बदमाश भेजा गया जेल

बगैर गोली निकाले ही बदमाश भेजा गया जेल

Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बगैर गोली निकाले ही बदमाश भेजा गया जेल
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी नहर की पटरी पर मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश विजय यादव का बीएचयू में इलाज कराने के बाद पुलिस उसे जेल भेजवा दी। फरार दूसरे बदमाश की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। उधर गुरुवार को घायल विजय यादव के पिता कामता यादव डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि विजय के पैर में लगी दूसरी गोली अभी तक नहीं निकाली गई है। ऐसे में वह जेल के अस्पताल में असहाय पड़ा हुआ है। बता दें कि प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह मंगलवार की रात आठ बजे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए रुदरी नहर पर पहुंचे। पुलिस पुल के पास जैसे ही खड़ी हुई कि तभी एक बाइक आते हुए दिखी। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायर कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान रानी की सराय थाने के जमालपुर भेलखरा गांव निवासी 50 हजार के इनामी विजय यादव के रुप में हुई। पूछताछ के दौरान विजय ने दूसरे बदमाश का नाम गुड्डू बताया, लेकिन उसके नाम और पते की जानकारी नहीं दे सका। ऐसे में पुलिस को शक है कि विजय फरार बदमाश का नाम रंजिश के चलते बता रहा है। पुलिस इस बात की सही जानकारी जुटा रही है। उधर गुरुवार को विजय का पिता कामता यादव डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगातेे हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उसे 11 बजे दिन में ही आंवक चट्टी से पकड़कर रखी हुई थी। रातो-रात इस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दोनों पैर में गोली मार दी। उसका आरोप है कि गोली से घायल विजय का इलाज वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में हुआ। जहां एक पैर की गोली निकाली गई। जबकि दूसरे बाएं पैर की गोली बगैर निकाले ही डाक्टर ने अस्पताल से छोड़ दिया और पुलिस उसे जेल भेजवा दी। दोनों पैर में गोली लगने से वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। ऐसे में उसका इलाज कराया जाना आवश्यक है। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह ने बताया कि विजय यादव जेल में निरुद्ध है। दूसरे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पता लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed