{"_id":"6ada6a9d740c965cae00248e","slug":"case-registered-in-connection-with-a-suicide-following-allegations-of-harassment-against-the-wifes-sister-and-her-husband-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-169020-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पत्नी की बहन और उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा आत्महत्या प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पत्नी की बहन और उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा आत्महत्या प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की इंद्रा कॉलोनी निवासी पंकज (21) का शव सोमवार रात घर में फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। वीडियो में पंकज ने पत्नी की बहन और उसके पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतक के पिता विश्पाल गिरी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विश्पाल गिरी ने बताया कि पंकज और उसकी पत्नी मोहिनी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मोहिनी नोएडा में अपनी बड़ी बहन विनीता के घर चली गई थी। 18 अक्तूबर को पंकज ने मोहिनी को घर वापस बुलाने को कहा। आरोप है कि तब विनीता के पति जीतू ने पंकज को धमकी दी। जीतू ने मोहिनी से अपने संबंध होने की बात कहकर पंकज को अपमानित भी किया। इस अपमान से आहत होकर पंकज ने 19 अक्तूबर की रात अपनी जान दे दी।
पिता विश्पाल ने दावा किया कि पंकज ने आत्महत्या से पहले वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो उसके मोबाइल फोन में भी हो सकता है। वायरल वीडियो में पंकज ने विनीता और जीतू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।