{"_id":"5a45388f4f1c1b8b688bb0e6","slug":"151514485903-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर, सात घायल
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी गांव के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजेे घने कोहरे की वजह से बेकाबू रोडवेज की बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बस चालक परिचालक सहित सात यात्री घायल हो गए। जबकि ट्रक चालक और खलासी बच गए और भाग गए। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ की मदद से घायलों को सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज करने के बाद डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में बस चालक अरविंद यादव (40) रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली, परिचालक सत्यनरायण यादव (30) अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर गांव के अलावा यात्रियों में अतरौलिया गांव निवासी सुरेश अग्रहरि (40), कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव निवासी प्रभूनाथ पांडेय (24), बलिया जिले के सतवार थाने के विषौली गांव निवासी पंकज (28), कप्तानगंज थाने के कोयलसा गांव निवासी साक्षी पांडेय (18), मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सादतपुरा गांव निवासी शुभम (22) हैं। यह लोग अंबेडकर नगर डिपो की बस से जिला मुख्यालय आ रहे थे। बस लखनऊ से आ रही थी। रास्ते में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी गांव के पास घना कोहरे की वजह से रास्ता साफ दिखा नहीं और बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घटना के समय बस में 30 से अधिक लोग सवार थे, लेकिन चालक परिचालक सहित सात यात्री घायल हुए।