{"_id":"5a3aa8c24f1c1bce408be427","slug":"151513793730-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के खुलासे के लिए दो थानों को लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के खुलासे के लिए दो थानों को लगाया
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढनपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के छपरा भीलमपुर गांव निवासी जगरनाथ सिंह के मकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात हुई नगदी सहित दस लाख की चोरी के मामले में बुधवार को सीओ बूढनपुर ने दो थानों की पुलिस को लगाया है। साथ ही तीन दिन के भीतर खुलासा करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि जगरनाथ सिंह का परिवार सोमवार की रात सोया हुआ था। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे जिस कमरे में जगरनाथ सिंह की पत्नी सोई थी। उसकी कुंडी बाहर से बंद कर अन्य कमरों में घुस गए और भीतर से 20 हजार रुपये नगदी सहित दस लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर जगरनाथ ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने चोरी की इस घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया शिशिर त्रिवेदी और प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा को लगाया है। साथ ही तीन दिन के भीतर खुलासा करने का निर्देश दिया है।
्र