{"_id":"59344b114f1c1b995f8b456a","slug":"14965993252-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत
अंबारी (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी धर्मजीत (55) शनिवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में किसी काम से गया हुआ था। रात को अपनी मोपेड बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही अंबारी बाजार के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से धर्मजीत को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। धर्मजीत एक बेटे का पिता था।