फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आफिस में घुस कर एसडीओ पर हमला

आफिस में घुस कर एसडीओ पर हमला

Tue, 16 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
आफिस में घुस कर एसडीओ पर हमला
आजमगढ़। बिजली चोरी पकड़े जाने और मुकदमा दर्ज कराने से नाराज अराजकतत्वों ने मंगलवार की दोपहर बिजली विभाग के एसडीओ पर हमला बोल दिया। एसडीओ के साथ मारपीट की गई और कार्यालय में तोड़फोड़ भी किया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित कर्मियों ने बिजली ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीओ नगर प्रथम अजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को अपनी टीम के साथ शहर के रैदोपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान वे जब हाफिजपुर मुहल्ला निवासी संदीप सिंह पुत्र स्व. बेचन सिंह की दुकान पर पहुंचे तो वहां बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग होता हुआ पाया गया। कनेक्शन की रसीद मांगने पर दुकानदार उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर एसडीओ ने लाइन मैन से दुकान की बिजली कटवा दी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे एक नंबर से एसडीओ को फोन कर धमकाया भी गया। फोन करने वाले ने कहा कि हम बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग करते हैं। मंगलवार को बिजली चोरी के इस मामले में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इससे नाराज दोपहर में आठ-दस की संख्या में लोग सिधारी हाईडिल कार्यालय पहुंचे और एसडीओ नगर प्रथम के कार्यालय में पहुंच कर उन पर हमला बोल दिया। उनसे मारपीट करने के साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना से अवर अभियंता व अभियंता भड़क उठे हैं और विभागीय अधिकारियों को पत्रक सौंपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन अरविंद सिंह, आरपीएस यादव समेत अन्य अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो वे सामूहिक रूप से हड़ताल करेंगे और विद्युत आपूर्ति भी बाधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed