{"_id":"5af490a24f1c1b390a8b922f","slug":"141525977250-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बचा
Updated Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव में गुरुवार की शाम जमीन के विवाद में मनबढ़ों ने युवक की हत्या करने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चलाया। संयोग रहा कि गोली उसे न लगकर पीपल के पेड़ में लग गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट आई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है।
पीड़ित अवधेश निषाद पुत्र भगवान सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव का निवासी है। अवधेश के मुताबिक उसके पट्टीदारों ने उसके हिस्से की जमीन का दूसरे को एग्रीमेंट कर दिया है। जबकि वह अपनी जमीन पर मकान बनाकर रहना चाहता है। गुरुवार की शाम अवधेश अपने घर पर मौजूद था। तभी कुछ मनबढ़ किस्म के लोग पहुंचे और अवधेश से जमीन देने को कहे। उसने इंकार कर दिया तो मनबढ़ पिस्टल निकाले और उसे लक्ष्य कर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलाई। संयोग रहा कि गोली अवधेश को न लगकर पीपल के पेड़ में घुस गई। गांव में गोली चलने से हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।