फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दवा की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

दवा की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दवा की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
बलरामपुर/मार्टीनगंज। लालघाट मुहल्ले में स्थित एक दवा की दुकान में शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग जाने से 50 हजार रुपये से अधिक की दवाईयां आदि जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित रवि पुत्र अशोक ने बताया कि दोपहर को शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। घटना की जानकारी होने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार रवि ने बताया कि उसका करीब 50 हजार रुपये की दवाएं आदि सामान जल गया।
विज्ञापन

वहीं मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार एक अन्य घटना में बरदह थाना क्षेत्र के कोदहरा गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। जब तक लोग घटना पर काबू पाते कि आग बगल में मौजूद छह मड़ईयों को भी अपनी आगोश में लेते हुए मकान और मड़ईयों सहित भीतर रखे गए हजारों के सामान जलाकर राख हो गया। पीड़ितों में रामकरन, हरगुन, चनरफ्ती देवी का नाम शामिल है। यह लोग बरदह थाना क्षेत्र के कोदहरा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

वहीं तरवां संवादादाता के अनुसार थाना क्षेत्र के फद्दूपुर ग्राम सभा में मनबढ़ युवकों ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। इससे फसल राख हो गई। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फद्दूपुर ग्राम सभा के उदय नारायण दुबे पुत्र सितंगी दुबे कंबाइन से कुछ गेहूं की फसल काटकर भूसा बनाने के लिए छोड़ दिया था। शेष फसल खड़ी थी। आरोप है कि कपछ मनबढ़ों ने सल में आग लगी दी। इसमें ढाई बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। उदय नारायण दुबे ने 100 नंबर पर फोन करके घटना से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed