फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्धा की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्धा की मौत, एक घायल

Sun, 03 Feb 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्धा की मौत, एक घायल
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही मोड़ पर शनिवार को दिन में 11 बजे सड़क के किनारे बैठकर धूप ले रही वृद्धा की अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गांव के लोग मौके पर चक्का जाम कर दिया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन

वृद्धा भगनी देवी (65) पत्नी दूईज राजभर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुरा अमिलो गांव की रहने वाली थी। जबकि लालती देवी (45) पत्नी घूरा उसकी पड़ोसी है। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे दोनों महिलाएं घर से दूर पाही मोड़ पर सड़क के किनारे बैठकर धूप ले रही थीं। इस दौरान इब्राहिमपुर गांव में स्थित एक ईट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर चालक मुबारकपुर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की गति बहुत तेज थी। जैसे ही वह पाही मोड़ पर पहुंचा कि सामने से डीसीएम आ गई। डीसीएम से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर भगनी देवी और लालती को कुचलते हुए निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक ट्रैक्टर खड़ाकर फरार हो गया। घटना के बाद जुटी भीड़ जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि भगनी देवी की मौत हो गई। जबकि लालती को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। भगनी देवी की मौत से आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 11.30 बजे मौके पर इब्राहिमपुर-मुबारकपुर मार्ग जाम कर दिया। चक्का जाम होने की सूचना पर थाने के कार्यवाहक प्रभारी डीके सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर करीब आधा घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। भगनी देवी तीन बेटा और दो बेटियों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed