फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में छात्र की मौत

सड़क हादसे में छात्र की मौत

Fri, 26 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत
बलरामपुर/सरायमीर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हारिलपुर गांव के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान देर रात को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। इसीक्रम में सरायमीर थाने के खरेवां मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा जाने से किसान घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। मृत किशोर प्रिंस (15) पुत्र महेंद्र दीदारगंज थाना क्षेत्र के हारिलपुर गांव का निवासी था। दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का प्रिंस कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवार को वह साइकिल से कहीं गया हुआ था। लौटते समय जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। आनन-फानन में प्रिंस को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के सतवहियां गांव निवासी रफीक (45) पुत्र मोबिन घर पर रहकर खेतीबारी करता था। शुक्रवार को वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह सरामयीर थाने के खरेवां मोड़ के पास पहुंचा कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह घायल हो गया। रफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बाइक पलटी, दो युवक घायल
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी चौराहा पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बाइक पलट जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में राजकुमार (32) और अजय (28) का नाम शामिल है। यह दोनों अतरौलिया थाने के पचरी गांव के निवासी हैं। घटना के समय एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed