{"_id":"5a22efba4f1c1b193e8b657e","slug":"131512239034-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में शुक्रवार की देर शाम मामूली विवाद के चलते कक्षा छात्र की लाठी से पीटकर की गई हत्या के दूसरे दिन शनिवार को गांव में सन्नाटा छाया रहा। घटना के संबंध में छात्र के पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के दो युवकों को आरोपित किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन सिकरौरा गांव निवासी शिवकुमार यादव (16) पुत्र रामधारी शुक्रवार को अपने भतीजे सूरज के साथ बगल वाले गांव में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भोजन करने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में अचानक बाइक के सामने बकरियां आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक तेज हो गई। घटना के समय बाइक सूरज चला रहा था। उधर बाइक तेज होने से नाराज सिकरौर गांव के मनबढ़ ने लाठी से शिवकुमार को पीट दिया। सीने में चोट लगने से घायल शिवकुमार जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। जबकि सूरज घर जाकर परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। लोग शिवकुमार को स्थानीय डाक्टर के यहां ले गए। डाक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। वह कक्षा सात का छात्र था। घटना के संबंध में शिवकुमार के पिता रामधारी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सिकरौर गांव निवासी प्रशांत पाठक और अरुण पाठक को आरोपित किया है। उधर शिवकुमार की मौत के बाद गांव में सियापा छाया हुआ है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।