{"_id":"59383adb4f1c1b0a7a8b45dc","slug":"131496857307-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटानी बाजार (आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
माधोपुर गांव निवासी सिंगारे तिवारी (62) तीन बेटों के पिता थे। उनके तीनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। वह घर पर रहकर देखरेख कर रहे थे। सिंगारे तिवारी को सुबह टहलने की आदत थी। वह बुधवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले। लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सिंगारे तिवारी बेहोशी हाल में मौके पर पड़े थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।