फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाईयों ने की थी प्रेमशीला की हत्या

भाईयों ने की थी प्रेमशीला की हत्या

Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाईयों ने की थी प्रेमशीला की हत्या
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव में 25 जून को हत्याकर गन्ने के खेत में फेंकी मिली युवती प्रेमशीला की लाश की गुत्थी पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर सुलझा ली। कप्तानगंज बाजार से गिरफ्तार आरोपी दिवाकर राम युवती का बड़ा भाई है। घटना वाले दिन प्रेमशीला फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। जिससे नाराज दिवाकर और उसके छोटे भाई ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस दूसरे आरोपी छोटे भाई अमरजीत की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी रविशंकर छवि के मुताबिक, 25 जून को कंधरापुर थाने के सांती गांव में स्थित सिलनी नदी के किनारे गन्ने के खेत में हत्याकर युवती की फेंकी हुई लाश मिली थी। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा और शरीर के अन्य भाग को तेजाब से जलाया गया था। युवती की लाश मिलने के दूसरे दिन 26 जून को पुलिस अथक प्रयास कर युवती की पहचान प्रेमशीला (19) पुत्री फूलचंद्र के रुप में की। वह महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम नहरुनपुर गांव की रहने वाली थी। सांती गांव निवासी रामहित के घर उसका ननिहाल था। वहीं पर 22 जून को आयोजित शादी कार्यक्रम में आई हुई थी। एसपी के मुताबिक, 22 जून को प्रेमशीला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। तभी वहां उसका भाई दिवाकर और अमरजीत पहुंच गए। यह दोनों फोन के विषय में पूछे। प्रेमशीला ने नहीं बताया तो उसे पीटने लगे। इस दौरान प्रेमशीला धक्का लगने पर लकड़ी के चौकी पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। प्रेमशीला की मौत के बाद दोनों भाई उसकी लाश ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। कप्तानगंज बाजार से तेजाब लाकर शव को जला दिया। लाश की शिनाख्त होने के बाद एसओ कंधरापुर अरविंद यादव सर्विलांस टीम की मदद से खुलासे में जुट गए। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कप्तानगंज बाजार के पास से दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से साढ़े चार सौ रुपये बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिवाकर का चालान कर दिया गया। जबकि दूसरे भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed