फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बालिका शौचालय को ढहा दे रहे मनबढ़

बालिका शौचालय को ढहा दे रहे मनबढ़

Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बालिका शौचालय को ढहा दे रहे मनबढ़
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में बालिकाओं के लिए अलग से बनवाए जा रहे शौचालय को गांव के कुछ शरारती तत्व बार-बार ढहा दे रहे हैं। जिससे नाराज प्रधानाध्यापक ने निर्माण कार्य पूरा कराने से हाथ खड़ा कर दिया और इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक केदार राम के मुताबिक विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए शौचालय और इंसीनरेटर का निर्माण के लिए 45 हजार जारी कर दिया गया। जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ और दीवार चार फूट से ऊंची खड़ी हुई तभी 31 मार्च की रात मनबढ़ों ने दीवार को ढहा दिया। अध्यापक किसी की शरारत समझकर पुन: निर्माण कार्य शुरू कराया। लेकिन 3 अप्रैल की रात पुन: पूरी दीवार ही ढहा दी गई। फिर से निर्माण शुरू कराने के बाद 8 अप्रैल की रात को पुन: दीवार ढहा दी। सोमवार को इसकी जानकारी होने पर हेडमास्टर नाराज हो गए और अधिकारियों सहित इसकी सूचना दी और निर्माण पूरा कराने से अपने हाथ खड़े कर दिए। अधिकारियों के निर्देश पर इसकी शिकायत फूलपुर कोतवाली में की गई। पुलिस अपने स्तर से मनदबढ़ों की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह यादव ने बताया कि कुछ शरारतीत्व हैं जो इस प्रकार का काम कर रहे हैं। जबकि कोतवाल फूलपुर रमायन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मनबढ़ों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed