{"_id":"59836e314f1c1b98628b46ac","slug":"121501785649-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में स्थित अपने सरकारी कमरे में 24 जुलाई की शाम मित्र से फोन पर बात करते-करते फांसी के फंदे पर लटकर जान देने वाली ट्रेनी लेखपाल दीपा के पति आनंद प्रसाद वर्धन ने बुधवार को निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें झारखंड बोकारो के चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर गांव निवासी रविकांत यादव को आरोपित किया है।
बिहार के शेखपुरा जिले के अरिमरी थाना क्षेत्र के सेफनी गांव निवासी आनंद प्रसाद वर्धन का आरोप है कि उसकी पत्नी दीपा निजामाबाद तहसील में लेखपाल की ट्रेनिंग कर रही थी। यहीं तहसील परिसर के सरकारी आवास में रहती थी। रविकांत यादव लेखपाल दीपा को फोन कर ब्लैकमेल करते हुए तरह-तरह से परेशान किया करता था। उसकी प्रताडना से क्षुब्ध होकर 24 जुलाई की शाम दीपा ने आत्महत्या कर लिया। दीपा के पति आनंद प्रसाद वर्धन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर निजामाबाद थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही कि रविकांत यादव आखिर किस बात को लेकर दीपा को ब्लैकमेल कर रहा था। बता दें कि 24 जुलाई को दीपा निजामाबाद तहसील में काम कर रही थी। शाम को उसकी मोबाइल पर किसी का ाफोन आने पर दीपा तहसील से कमरे में चली आई और फोन पर बात करते-करते ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।