{"_id":"5c0eab09bdec2241c802f2ef","slug":"11544465161-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में फेल बदमाशों ने मारी सेल्समैन को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में फेल बदमाशों ने मारी सेल्समैन को गोली
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंहनगर/लालगंज। लूट में असफल बदमाशों ने सोमवार की शाम को मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना गांव में स्थित देशी शराब के सेल्समैन को गोली मार दी। हाथ और पैर में गोली लगने से घायल हुए सेल्समैन को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मेंहनगर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़ौना गांव निवासी त्रिवेणी (45) पुत्र मिठाई गांव के देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। सोमवार की शाम को वह दुकान का दरवाजा भीतर से बंद कर अंदर से लोगों को शराब दे रहा था। तभी तीन बाइक पर सवार सात बदमाश पहुंचे और दरवाजा खोलवाने लगे। त्रिवेणी बदमाशों की मंशा भांप दरवाजा नहीं खोला और भीतर से ही कारण पूछा। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर एक बदमाश शराब लेने वाली खिड़की से दुकान के भीतर ताबड़तोड़ छह राउंड फायर किया। जिससे गोली त्रिवेणी के हाथ और पैर में लगने से वह घायल हो गया। उधर गोली की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में लोग त्रिवेणी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
छात्रों ने अध्यापक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
तरवां। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिहुका गांव निवासी बैजनाथ कन्नौजिया ने सोमवार को तरवां थाने में मारपीट और दलित उत्पीडन एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तरवां थाने के गदाईपुर गांव निवासी प्रियांशू पुत्र हरेंद्र, इसी थाने के नवरसिया गांव निवासी शुभम वर्मा सहित तीन छात्रों को आरोपित किया है। बैजनाथ का आरोप है कि वह सीबी इंटर कालेज तरवां में अध्यापक हैं। सोमवार की शाम तीनों छात्र गेट के बाहर टहल रहे थे। कारण पूछने पर इन सभी ने उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही।