फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 14 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
आजमगढ़। गांव के कुछ लोगों पर अपने आवागमन का रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुुए जहानागंज थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी श्रीनाथ शर्मा ने गुरुवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर श्रीनाथ ने आत्मदाह की चेतावनी दी। श्रीनाथ ने जिलाधिकारी को बताया कि मौजा जगदीशपुर की आराजी संख्या 71 और 72 में आवास हैं। इसी सटे रास्ता गया है जिससे गांव के लोगों का आवागमन होता है। उसके मकान के ठीक सामने एक महिला द्वारा नवीन परती की भूमि में बाउंड्रीवाल करके आवागमन को बाधित कर दिया गया है। ऐसे में उसका और उसके परिवार का घर से निकलना दूभर हो गया है। आवागमन बंद होने के कारण चार पहिया वाहन महीनों से घर में खड़ा है। लेखपाल द्वारा की गई जांच में भी कब्जे की बात पुष्ट हो गई लेकिन अब तक कब्जा हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कब्जे को हटाया नहीं गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed