{"_id":"5b2fdca94f1c1bb16e8b9a3d","slug":"11529863337-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को घायल कर किए हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को घायल कर किए हवाई फायरिंग
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई मोड़ पर स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को शनिवार की रात चार युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। घायल सेल्समैन का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव निवासी दीपचंद यादव (60) और जगमोहन यादव (60) निजामाबाद थाना क्षेत्र के सरायपोही गांव के निवासी हैं। यह दोनों दीदारगंज थाने के करूई मोड़ पर स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। शनिवार की रात दोनों दूकान बंद कर छत पर मच्छरदानी लगाकर सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे चार बदमाश पहुंचे और दोनों सेल्समैनों को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तीन राउंड हवा में गोलियां चलाई। फायर होने से दहशत मच गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और इन्हें पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराई। जहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया। दोनों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। सीओ फूलपुर रविशंकर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पर रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।