फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 हजार नगदी सहित आठ लाख की चोरी

40 हजार नगदी सहित आठ लाख की चोरी

Mon, 18 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
40 हजार नगदी सहित आठ लाख की चोरी
बिंद्राबाजार। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव के पहलेपुर मौजा निवासी बसंत सिंह पुत्र फेंकू के घर में रविवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर 40 हजार रुपये नगदी सहित आठ लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बसंत सिंह के मुताबिक रविवार की रात वह भोजन कर परिवार के साथ सो गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और आलमारी, बक्सा और अटैची का ताला तोडक़र भीतर रखा करीब 40 हजार रुपये नगद और आठ लाख रुपये मूल्य का आभूषण, पकड़ा और कीमती साडिय़ां चुरा लिया। सोमवार की सुबह बसंत की भाभी जगी तो देखा की दरवाजा बाहर से बंद है। इसके बाद उसने शोर मचाया तो अन्य लोगों को जानकारी हुई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed