फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लेखपाल ने मांगी छह हजार की रिश्वत

लेखपाल ने मांगी छह हजार की रिश्वत

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल ने मांगी छह हजार की रिश्वत
पल्हना (आजमगढ़)। सरकार जहां भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वीणा उठाकर निष्पक्ष भाव से काम करने का अधिकारी और कर्मचारियों से आह्वान कर रही। वहीं मेंहनगर तहसील में तैनात एक लेखपाल ने चकरोड की पैमाइश के लिए पीड़ितों से छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। शनिवार को पीड़ितों ने एसडीएम मेंहनगर से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने तहसीलदार को जांच सौंप दिया। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। पीड़ित हरिश्चंद्र प्रजापति मेंहनगर तहसील क्षेत्र के पवनीकला गांव का निवासी है। हरश्चिंद्र के मुताबिक उसके गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर लिया है। यह लोग किसी भी कीमत पर कब्जा हटाने को तैयार नहीं हैं, बल्कि मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में विवाद से छुटकारा पाने के लिए हरिश्चंद्र ने एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने लेखपाल रमेश कुमार को पैमाइश करने का निर्देश दिया। जबकि लेखपाल आनाकानी कर रहे। दो दिन पूर्व हरिश्चंद्र ने लेखपाल से फोन कर पैमाइश करने का दिन पूछा तो लेखपाल ने कहा कि पहले छह हजार रुपये जुटा लो, इसके बाद ही पैमाइश की जाएगी। लेखपाल ने यह भी कहा कि मुझे पैसे की लालच नहीं है, लेकिन हमारे साथ जो भी कानूनगो और पुलिस के दरोगा सिपाही आएंगे। उन्हें हिस्सा देना पड़ेगा। बगैर रुपये के पैमाइश होना संभव नहीं है। ऐसे में गांव के लोग शनिवार को हरिश्चंद्र के नेतृत्व में मेंहनगर तहसील पहुंचे और एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है। रमेश कुमार, लेखपाल, पवनी ने कहा कि रिश्वत मांगने का आरोप बिलकुल गलत है। इस संबंध में हमने अपना जवाब एसडीएम और थानाध्यक्ष को दे दिया है। आशाराम यादव, एसडीएम, मेंहनगर ने कहा कि लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की जांच तहसीलदार मेंहनगर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed