{"_id":"5b05b61b4f1c1bd8408b776a","slug":"11527100955-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के हंगामें पर सीएमओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीजों के हंगामें पर सीएमओ ने लगाई फटकार
Updated Thu, 24 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा लिखने से नाराज मरीजों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। फोन से इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई और मरीजों को अस्पताल की ही दवा देने का निर्देश दिया।
तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पर आए दिन चिकित्सकों द्वारा मरीजों को भारी भरकम दवा बाहर से लिखी जाती है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत भी की गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के बावजूद भी यहां कार्यरत चिकित्सको द्वारा मनमाने ढंग से बाहर की दवा लिखी जा रही है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों को नहीं दिया जा रहा है और बाहर की दवा लिखी जा रही है। बुधवार को महुजा नेवादा निवासी प्रमोद कुमार राय स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आए उनके साथ आधा दर्जन मरीज और थे। जिनको बारी बारी से चिकित्साधिकारी डा. राम सिंह द्वारा बाहर से दवा लिखी गई। मरीज जब दवा काउंटर पहुंचे तो वहां बताया गया कि दवा बाहर से लिखी गई है। मरीज प्रमोद कुमार राय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन करके शिकायत की। मुख्यचिकित्साधिकारी डा. रवींद्र कुमार ने तत्काल चिकित्साधिकारी से बात की और बाहर से दवा ने लिखने की चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि भविष्य में अगर शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।