फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापरवाही और तेज रफ्तार ने ली चार की जान

लापरवाही और तेज रफ्तार ने ली चार की जान

Sat, 12 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही और तेज रफ्तार ने ली चार की जान
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, परिजनों में मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 32 वर्षीय चंदन सेठ पुत्र स्व. प्यारे लाल सेठ शुक्रवार की रात किसी काम से बाइक से खेतासराय जिला जौनपुर जा रहा था। खेतासराय रेलवे क्रासिंग पर क्रासिंग का फाटक बंद था। तेज रफ्तार के चलते वह अनियंत्रित हो फाटक से जा टकराया। हादसे में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। खेतासराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और तीन बच्चों का पिता बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, रानी की सराय प्रतिनिथि के अनुसार थाना क्षेत्र के मझगावां गांव के पास शुक्रवार की शाम पानी लेकर जा रहे टैंकर के पलट जाने से टैंकर चालक की मौके पर ही दब कर मौत हो गई। टैंकर चालक वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाईवे के हो रहे निर्माण कार्य में लगा हुआ था और टैंकर में पानी भर कर हाईवे पर डालने के लिए जा रहा था। हादसे में चालक 30 वर्षीय सुंदर पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी ग्राम जनैचा, जिला शाहजहांपुर राज्य राजस्थान की दब कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रानी की सराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौक पर शुक्रवार की रात स्कूटी के चपेट में आकर सब्जी विक्रेता 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र लालू मौर्या गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी अतरौलिया ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गये। इसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्री और एक पुत्र का पिता बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्घ की मौत
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खुम्हा देवरी-लहुवां मार्ग पर शनिवार को दिन में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार 75 वर्षीय रामधारी यादव पुत्र पुनवासी निवासी परसौना थाना मेंहनाजपुर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक रिश्तेदारी में निमंत्रण करने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में रोना पीटना मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed