{"_id":"5c3cd3c1bdec227345760329","slug":"111547490241-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ कार्यालय के ठीक सामने रविवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय बाइक सवार खिचड़ी पहुंचाकर घर लौट रहे थे। बाइक चलाने वाला हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी फौजदार (55) पुत्र रामाधार के परिवार की एक युवती की शादी शहर के ब्रह्मस्थान पर हुई है। रविवार की शाम को फौजदार अपने परिवार के राजकुमार (30) पुत्र कांता के साथ बाइक से खिचड़ी पहुंचाने आया था। रात करीब 11 बजे दोनों लोग खिचड़ी पहुंचाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में फौजदार की मौत हो गई। जबकि राजकुमार का इलाज चल रहा। फौजदार चार बेटों का पिता था। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।