फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक की चपेट में आकर आटो चलाक की हुई मौत

बाइक की चपेट में आकर आटो चलाक की हुई मौत

Sun, 18 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर आटो चलाक की हुई मौत
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आकर आटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी सुनील (30) पुत्र स्व. सूर्यनाथ आटो चालक है। वह शनिवार को मुबारकपुर आटो लेकर गया हुआ था। वापस लौटते समय सठियांव बाजार के पास उसका आटो खराब हो गया। जिस पर वह सड़क पर बैठ कर आटो को ठीक करने लगा। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सुनील को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed