{"_id":"5b05b4404f1c1be4408b7206","slug":"111527100480-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपणन अधिकारी के साथ हियुवा नेता ने की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विपणन अधिकारी के साथ हियुवा नेता ने की अभद्रता
Updated Thu, 24 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहानागंज। किसानों का गेहूं न खरीदने से नाराज हिन्दु युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बुधवार की सुबह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जहानागंज के कार्यालय में पहुंचे। वहां मौजूद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मायाशंकर के साथ अभद्रता करते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों को फाड़ दिया। घटना के संबंध में अधिकारी ने जहानागंज थाने में तहरीर देकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर संपर्क करने पर हिन्दु युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर रिश्वत मांगने और किसानों का गेहूं लौटाने का आरोप लगाया।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता के मुताबिक जहानागंज ब्लाक के रहने वाले चार किसान अपना गेहूं ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर क्षेत्रीय विपणन केंद्र पर बेचने के लिए पहुंचे थे। इनका गेहूं नहीं खरीदा गया। गेहूं के बदले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मायाशंकर ने प्रति क्विंटल 100 रुपये रिश्वत की मांग की। जो किसान रिश्वत देने से इंकार कर दिए उनका गेहूं वापस ले जाने को कहा। इसकी शिकायत किसानों द्वारा करने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी द्वारा तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मायाशंकर का कहना है कि आनंद गुप्ता द्वारा जिन किसानों का गेहूं लेने का दवाब बनाया जा रहा था। उन किसानों का रजिस्टेशन नहीं है। हमने रजिस्टेशन कराने को कहा तो वे मुझपर भडक़ गए। अभद्रता करते हुए कई महत्वपूर्ण अभिलेख आदि फाड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जहानागंज नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की तरफ से तहरीर दी गई है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन