{"_id":"5a2445fd4f1c1b4c528b7487","slug":"111512326653-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के बाहर होने से नहीं निकली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के बाहर होने से नहीं निकली लाश
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी सहित उनके परिवार के सदस्यों पर दर्ज हत्या और सबूत नष्ट करने के मामले में रविवार को एसडीएम सदर के बाहर रहने की वजह से लाश कब्र से नहीं निकाली जा सकी। उनकी मौजूदगी में सोमवार को कब्र खोदकर लाश निकाले जाने की संभावना है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी हामिद संजरी ने 22 नवंबर को शहर कोतवाली में उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी, उनके भाई हसन अम्मान सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि आरोपीगण साजिश के तहत नौ अक्तूबर 2017 को उसकी साली और अपनी बहू फौजिया की हत्या कर उसकी लाश को गायब कर दिए हैं। हामिद संजरी के इस आरोप की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस फौजिया की लाश को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराना चाहती है। इसके लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एसडीएम सदर को मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए शव को कब्र से बाहर निकालने का निर्देश दिया है। रविवार को कब्र से लाश निकालनी थी। लेकिन एसडीएम सदर किसी आवश्यक कार्य होने से बाहर चले गए। जिसकी वजह से लाश आज नहीं निकाली जा सकी। संभावना जताई जा रही कि सोमवार को एसडीएम की मौजूदगी में लाश कब्र से निकाली जाएगी।