फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भय के चलते पीड़ित ने नहीं दी तहरीर

भय के चलते पीड़ित ने नहीं दी तहरीर

Thu, 23 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
भय के चलते पीड़ित ने नहीं दी तहरीर
सरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर के पूनापोखर वार्ड के जलकल बूथ पर बुधवार की शाम फर्जी मतदान करने गए युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाने वाले के विरुद्ध घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी। पुलिस का कहना है कि भय के चलते पीड़ित युवक के घर वाले तहरीर देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। ऐसे में घटना के समय मौके पर मौजूद सिपाही से तहरीर लेकर दोषी के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। उधर इस मामले को लेकर पूरे कस्बे में जोरों की चर्चा रही। लोग दबी जुबान मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पौने पांच बजे नगर पंचायत सरायमीर के पूनापोखर वार्ड के जलकल बूथ पर एक युवक नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के पक्ष में फर्जी वोट डालने जा रहा था। उक्त युवक को देखते ही दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने उसे पहचान लिया और अधिकारी को सूचना दी। जैसे ही युवक को अपनी पोल खुलते दिखी कि वह बूथ के भीतर से भागने लगा। पुलिस की मौजूदगी में युवक को भागते देख दूसरे प्रत्याशी का समर्थक अपनी पिस्टल हाथ में लेकर उसे दौड़ा लिया। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दलों के लोग हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर एसओ सरायमीर रामनरेश यादव भारी भरकम फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। साथ ही पीड़ित से तहरीर देने को कही लेकिन तहरीर नहीं मिली। कस्बेवासियों की मानें तो मनबढ़ दबंग किस्म के हैं। इनके भय के चलते कोई जुबान नहीं खोलता। इसलिए भय के चलते पीड़ित और उसका परिवार तहरीर देने से डर रहा है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई तो घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसवालों से तहरीर लेकर केस दर्ज कराकर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed