फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरिया लदी ट्रक चुराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सरिया लदी ट्रक चुराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सरिया लदी ट्रक चुराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाल लग गई जब शातिर चोर मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गये चोर पर आजमगढ़, जौनपुर और इलाहाबाद में कुल 85 हजार का इनाम घोषित है। कुछ दिनों पूर्व अतरौलिया में चोरी की सरिया बेचने के दौरान पुलिस टीम पर फायर कर यह फरार हो गया था जबकि इसके दो अन्य साथी पकड़ लिये गये थे। पुलिस आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर से सरिया लदी ट्रक चुरा कर भागे तीन चोर अतरौलिया क्षेत्र में सरिया बेचने की फिराक में थे। अतरौलिया थाना पुलिस को इसकी भनक लग गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया था और एक पुलिस टीम पर फायर झोंक कर फरार हो गया था। सरायमीर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि शातिर अपराधी नंदाव मोड़ पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंटू यादव पुत्र राम किशुन यादव निवासी कारीसात थाना जहानागंज बताया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गये शातिर चोर पर इलाहाबाद और जौनपुर में 25-25 हजार और आजमगढ़ में 35 हजार का इनाम घोषित है। जिले में इसके खिलाफ सरायमीर, अतरौलिया और जहानागंज थाने में कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed