{"_id":"5b0460c14f1c1b5c798b5bef","slug":"101527013569-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार संदिग्धों का भी लिया जा रहा लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार संदिग्धों का भी लिया जा रहा लोकेशन
Updated Tue, 22 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस जिन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का लोकेशन ले रही है। उसमें सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी फरार कई संदिग्धों का नाम भी शामिल है। सोमवार की रात पुलिस इन संदिग्धों का लोकेशन लेने के लिए इनके घर वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान घर वालों ने पुलिस को बताया कि फरारी से बाद से ही इनका कोई पता नहीं चला। ना ही यह लोग कभी परिवारवालों से कोई संपर्क ही किए हैं। ऐसे में फरार संदिग्धों का पता लगाने के लिए अब मुखबिरों का सहारा ले रही है।
एसओ सरायमीर मनोज सिंह के मुताबिक थाने में कुल 64 बदमाश हैं। जिनकी पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें आठ देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त एक लाख से लेकर दस लाख रुपये तक के ईनामी भी शामिल हैं। बाटला एनकाउंटर के बाद से ही फरार चल रहे इन संदिग्धों पर देश के अन्य शहरों में हुए बम धमाका करने का भी आरोप है। सरायमीर थाने की पुुल्िस द्वारा जिन फरार संदिग्धों के विषय में उनके घर वालों से पूछताछ कर लोकेशन लिया गया। उसमें दस लाख रुपये के इनामी सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी राशिद उर्फ सुल्तन, मो. साजिद उर्फ बड़ा साजिद, उर्फ जुनैद उर्फ चिकना, अबू राशिद उर्फ शेख उर्फ डंडा और रडा. शहनवाज आलम का नाम शामिल है। पुलिस ने इनकी हिस्ट्रीशीट 25 नवंबर 2017 को खोली है। जबकि एक लाख रुपये के इनामी फरार संदिग्धों में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोटकीला मुहल्ला निवासी मिर्जा सादाब बेग उर्फ मलिक उर्फ नूरा, सरायमीर थाने के संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद उर्फ कोढ़ी और मो. खालिद उर्फ खिद उर्फ एम्स उर्फ आसिफ और साजिद का नाम शामिल है। इनकी हिस्ट्रीशीट पुलिस ने 19 मार्च 2018 को खोली है। सरायमीर पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इसपर राजस्थान प्रदेश की एनआईए की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इनका पता लगाने के लिए इनके परिवार और नात रिश्तेदारों को थाने बुलाकर उनके विषय में पूछताछ की। इस दौरान घर वालों ने बताया कि फरारी के बाद से ना तो उनका कोई पता चला, ना ही यह लोग घरवालों से कोई संपर्क किया।
हिस्ट्रीशीटरों में कई फरार रहने वाले संदिग्ध भी शामिल हैं। जिन पर एक लाख से लेकर दस लाख रुपये त का इनाम घोषित है। पुलिस इनके घर वालों और नात रिश्तेदारों को बुलाकर पूछताछ की। हालांकि कोई ठोस सफलता अभी नहीं मिली। पता लगाने के लिए मुखबिरों का सहारा लिया जा रहा। - रविशंकर छवि, एसपी