फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार लाख नगदी सहित 15 लाख की चोरी

चार लाख नगदी सहित 15 लाख की चोरी

Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चार लाख नगदी सहित 15 लाख की चोरी
मुबारकपुर/अमिलो (आजमगढ़)।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी आलमगीर के मकान में सोमवार की रात छत के सहारे भीतर घुसे चोर चार लाख रुपये नगदी सहित करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। देर रात को परिवार की महिलाएं सेहरी करने के लिए जगी तो भीतर का दृष्य देखकर दंग रह गई। महिलाओं के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। खोजी कुतिया के जरिए चोरों का सुराग लगाने का प्रयास की, पर कोई सफलता नहीं मिली।

मुस्तफाबाद गांव स्थित मुस्लिम बस्ती जो कि तकिया के नाम से आबाद है। इस बस्ती के आलमगीर, एहसान पुत्रगण कमरुद्दीन दोनों भाईयों का परिवार एकसाथ रहता है। एहसान खाड़ी देश में नौकरी करता है। जबकि आलमगीर परिवार की देखरेख करता है। सोमवार की रात भोजन के बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सो गए। रात को गांव का सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते मकान के भीतर घुसे। कमरों में रखी अटैची और बक्सों का ताला तोडक़र उसमें से चार लाख रुपये नगदी सहित 15 लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। मंगलवार की भोर में आलमगीर की पत्नी सेहरी करने के लिए जगी तो कमरों में बिखरे सामान देखकर दंग रह गई। साथ ही शोर मचाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार सहित आसपास के लोग जग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुतिया बुलाकर तलाश की, पर कोई सफलता नहीं मिली। आलमगीर के मुताबिक चोर उसके घर से चार लाख रुपये नगद के अलावा तीन सोने का हार, दो चेन, तीन मांगटीका, दो नथिया, सोने की छह चूडियां, सोने का बिस्कीट, झाला आदि शामिल है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed