{"_id":"5aedf5884f1c1b9b098b84a0","slug":"101525544328-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान युवक और महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान युवक और महिला की मौत
Updated Sat, 05 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा/बलरामपुर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव पेट्रोल पंप के पास 30 अप्रैल को और बरदह थाना क्षेत्र के कोदहरा गांव के पास दो मई को हुए सडक़ हादसे में घायल महिला और युवक की इलाज के दौरान वाराणसी के वीएचयू में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत महिला विमला देवी (45) पत्नी मिंटू बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव की रहने वाली थी। वह दो मई की शाम पैदल कहीं जा रही थी। जैसे ही वह कोदहरा गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिवार के लोग उसका वाराणसी के वीएचयू में इलाज करा रहे थे। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। विमला देवी तीन बेटी और दो बेटों की मां थी। इसीक्रम में बरदह थाना क्षेत्र के तीरहूतीपुर गांव निवासी रामजीत बिंद (35) पुत्र रामदुलार 30 अप्रैैल को अपने गांव की गई बारात से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सरायमीर थाने के नंदाव पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें रामजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। तभी से उसका वाराणसी के वीएचयू में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामजीत दो बेटा और तीन बेटियों कापिता था।
आशीष तिवारी