फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तालाब और पोखरे की जमीन पर जमाया कब्जा

तालाब और पोखरे की जमीन पर जमाया कब्जा

Mon, 05 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तालाब और पोखरे की जमीन पर जमाया कब्जा
लालगंज तहसील के गड़हा गांव में 11.027 एकड़ तालाब और भीटे की जमीन पर फर्जी प्रविष्टि से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चकदार संख्या 128 परशुराम पुत्र चिखुर के नाम से दर्ज गाटा संख्या 1001/6 के स्थान पर नया नंबर 568 च कर दिया गया, जो संदिग्ध है। इसी तरह से चकदार संख्या 128 और 197 के जोत चकबंदी आकार पत्र 45 में खाता संख्या 77 और 315 में दर्ज नई गाटा संख्या 321 क, 322 ख, 403 ग, 526, 528 ख, 568 च और आकार पत्र 45 खाता संख्या 370 में नई गाटा संख्या 401 ख, 515 ग, 562 और 568 क नए गाटे के रूप में अंकित हैं। जिनका कुल क्षेत्रफल 11.027 एकड़ है। यह गाटा गांव के भीटा और तालाब के खाते की भूमियां हैं। जो बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के परशुराम पुत्र चिखुर के नाम फर्जी प्रविष्टि के सहारे दर्ज कर दी गई। इसलिए उक्त भूखंडों को ग्रामसभा के तालाब और भीटा खाते में दर्ज करने का आदेश दिया जाता है। साथ ही एसडीएम लालगंज को उक्त भूखंड को पूर्ववत दशा में लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed